शक में युवक की पिटायी

Published at :04 Oct 2013 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
शक में युवक की पिटायी

चितरा : चितरा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के ग्रामीणों ने चोर के शक में बिंदापाथर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश यादव को बुरी तरह पीट डाला. सूचना मिलने पर बीच बचाव करने गए पुलिस पर भी पथराव किया तथा पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया. घटना के संबंध में ग्रामीण शंकर महतो, संजय महतो, लखन महतो, […]

विज्ञापन

चितरा : चितरा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के ग्रामीणों ने चोर के शक में बिंदापाथर थाना क्षेत्र निवासी मुकेश यादव को बुरी तरह पीट डाला. सूचना मिलने पर बीच बचाव करने गए पुलिस पर भी पथराव किया तथा पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया.

घटना के संबंध में ग्रामीण शंकर महतो, संजय महतो, लखन महतो, अजीत महतो, तीतू महतो आदि ने कहा कि गांव समेत अगलबगल से कुल आठ ट्रांसफॉर्मर की चोरी हो चुकी है. चितरा हटिया से वापस गांव आने के क्रम में दो युवक 11 हजार बिजली के तार काट रहे थे.

हमलोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. दूसरी ओर, पीड़ित युवक मुकेश यादव ने बताया कि ससुराल पालमा आने के क्रम में दिग्घी के पास कनाल में मोटरसाइकिल बंद हो गया था. मोटरसाइकिल स्टार्ट करके जब चलने लगे तो कुछ गांव वालों ने ट्रांसफॉर्मर चोर मुड़कट्टा कह कर दौड़ने लगे.

पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया. पुलिस के आने के बाद जान बच सकी. थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर गश्ती दल को भेजा. स्थिति बेकाबू नहीं होने पर खुद गये. दोनों वाहनों को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने ग्रामीणों पर थी मामला दर्ज करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola