कोयलाकर्मियों को मिलेगा बोनस, हर्ष

चितरा : कोयलाकर्मियों को दुर्गापूजा के अवसर पर नौ अक्तूबर को बोनस दिया जायेगा. यह निर्णय कोलकाता केंद्रीय यूनियन की बैठक में लिया गया. उक्त जानकारी एटक नेता पशुपति कोल व इंटक सचिव योगेश राय ने दी. उन्होंने कहा कि बोनस के लिए लंबे समय से बातचीत की जा रही थी. उन्होंने कहा कि कोयला […]
चितरा : कोयलाकर्मियों को दुर्गापूजा के अवसर पर नौ अक्तूबर को बोनस दिया जायेगा. यह निर्णय कोलकाता केंद्रीय यूनियन की बैठक में लिया गया. उक्त जानकारी एटक नेता पशुपति कोल व इंटक सचिव योगेश राय ने दी.
उन्होंने कहा कि बोनस के लिए लंबे समय से बातचीत की जा रही थी. उन्होंने कहा कि कोयला कर्मियों को 31, 500 रुपया बोनस दिया जायेगा. असंगठित मजदूरों के बोनस का 8.3 प्रतिशत भुगतान ठेकेदार द्वारा होगा.
इंटक सचिव योगेश राय ने कहा कि यह निर्णय इंटक महासचिव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिया गया है. बोनस मिलने की खबर सुन कर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष उदेश्वर मुमरू देशमांझी, सचिव कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष नवल किशोर राय, एचएमएस के सचिव राजेश राय, दि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सचिव महेंद्र प्रसाद राणा, आजसू नेता अरुण महतो आदि ने खुशी व्यक्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










