पिस्टल के साथ अभियंता गिरफ्तार

Published at :03 Oct 2013 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल के साथ अभियंता गिरफ्तार

देवघर: बंपास टाउन मुहल्ला निवासी कृष्ण कुमार व उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार की सुबह अपने ही मकान में रहने वाले एक किरायेदार (युवक) को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. युवक का नाम पंडिला जयंत है. वह रांगारेड्डी (आंध्र प्रदेश) जिले का रहने वाला बताया जाता है. वर्तमान में […]

विज्ञापन

देवघर: बंपास टाउन मुहल्ला निवासी कृष्ण कुमार व उनके परिवार के सदस्यों ने बुधवार की सुबह अपने ही मकान में रहने वाले एक किरायेदार (युवक) को लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया.

युवक का नाम पंडिला जयंत है. वह रांगारेड्डी (आंध्र प्रदेश) जिले का रहने वाला बताया जाता है. वर्तमान में जयंत देवघर में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन शहरी पेयजलापूर्ति योजना का ठेका लेने वाली कंपनी आइवीआरसीएल में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत था. अपने मकान मालिक की पुत्री के प्यार में दीवाना था. कुछ दिनों पूर्व उसने अपने खून से उस लड़की को पत्र भी लिखा था. तब भी बात नहीं बनी तो बुधवार की सुबह लगभग 7.30 बजे वह लोडेड पिस्टल लेकर लड़की के घर पहुंच गया. पहले उसने लड़की की मां से बात की. फिर अचानक पिस्टल निकाल कर उस पर तान दिया. उस वक्त घर में सभी लोग मौजूद थे. घटना से सभी सन्न रह गये.

कुछ ही देर बाद घरवालों ने उससे पिस्टल छीन कर पंडिला को कब्जे में ले लिया. हो-हल्ला मचने के बाद मकान में पंडिला के साथ किराये पर रहने वाले दूसरे अन्य लोग भी मकान मालिक के यहां पहुंच गये. उन लोगों ने पंडिला को पकड़ कर नीचे उतारा. इसी बीच वह भागने का प्रयास कर रहा था. तभी आसपास के लोग भी वहां जमा हो गये. मुहल्ले वालों की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और युवक को पकड़ कर थाना लायी.

थाना प्रभारी ने कहा : नगर थाना प्रभारी बिरजू गंझू ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है. युवक ने पुलिस को बताया कि कंपनी के काम से पटना जाने के दौरान उसने एक वाहन चालक से पिस्टल खरीदा था. पुलिस ने छानबीन के बाद शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार के बयान पर युवक पर आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के साथ कांड संख्या-589/13 दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola