चांदनी मामले में पुलिस ने किया आरोप पत्र दाखिल

Published at :03 Oct 2013 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
चांदनी मामले में पुलिस ने किया आरोप पत्र दाखिल

देवघर: चांदनी हत्याकांड मामले में जल्द ही कोई फैसला आ सकता है. पुलिस ने अनुसंधान को नतीजे तक पहुंचाने के लिए घटना से पहले मृतका व उसकी दोस्त अंजलि चौधरी द्वारा लिखे गये सुसाइडल नोट को आधार मान कर कांड से परदा हटाना चाहती है. इस बाबत एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सुसाइडल नोट […]

विज्ञापन

देवघर: चांदनी हत्याकांड मामले में जल्द ही कोई फैसला आ सकता है. पुलिस ने अनुसंधान को नतीजे तक पहुंचाने के लिए घटना से पहले मृतका व उसकी दोस्त अंजलि चौधरी द्वारा लिखे गये सुसाइडल नोट को आधार मान कर कांड से परदा हटाना चाहती है. इस बाबत एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सुसाइडल नोट को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था.

जहां पहले राउंड की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. मगर एफएसएल कोई कंक्लूसिव रिपोर्ट नहीं दे पा रही है. फाइनल रिपोर्ट देने से पहले एफएसएल चांदनी व अंजलि के हस्ताक्षर नमूनों की एक दफा फिर से जांच करना चाहती है. इसके लिए उसे देवघर से अलग सैंपल की आवश्यकता है. मगर यह सैंपल इस बार मृतका के घर से नहीं बल्कि उसके शैक्षणिक संस्थानों में दर्ज हस्ताक्षर के नमूनों का चाहिये जिससे किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके . इससे पहले जो नोट भेजे गये थे वो खुरदरे स्थल पर लिखे जाने के कारण थोड़ेअस्पष्ट थे.

इसलिए आइओ के माध्यम से एफएसएल को नया सैंपल भेजा गया है. इस संबंध में एसपी श्री कुमार ने कहा कि पुलिस ने अपना काम पूरा करते हुए मामले में आरोप पत्र (चाजर्शीट) दाखिल कर दिया है. अब सैंपल रिपोर्ट के बाद कोर्ट का काम बाकी रह जायेगा. उम्मीद है रिपोर्ट आ जाने के बाद कोर्ट का काम भी जल्द हो जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola