लकड़ी लदा ट्रक जब्त, रात को पुलिस ने थाने से छोड़ा

Published at :02 Oct 2013 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी लदा ट्रक जब्त, रात को पुलिस ने थाने से छोड़ा

देवघर: पुलिस ने संदेह के आधार पर लकड़ी लोड एक टाटा-407 ट्रक को पकड़ा. पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त ट्रक जेएच 15 ई 3451 पर कीमती लकड़ी लोड था. उक्त ट्रक को शंका के आधार पर एक पुलिस जवान ने पकड़ कर नगर थाना के हवाले कर दिया. उक्त पुलिस जवान को चालक द्वारा लोड […]

विज्ञापन

देवघर: पुलिस ने संदेह के आधार पर लकड़ी लोड एक टाटा-407 ट्रक को पकड़ा. पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त ट्रक जेएच 15 ई 3451 पर कीमती लकड़ी लोड था. उक्त ट्रक को शंका के आधार पर एक पुलिस जवान ने पकड़ कर नगर थाना के हवाले कर दिया.

उक्त पुलिस जवान को चालक द्वारा लोड लकड़ी का कोई कागजात नहीं दिखाया गया था.

हालांकि रात में उक्त ट्रक को छानबीन के बाद थाने से छोड़ दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी बिरजु गंझू ने कहा कि ट्रक लोड लकड़ी जलावन का था. बाद में उसका कागजात प्रस्तुत किया. इसके बाद ट्रक को मुक्त कर दिया गया. पिछले दिनों पुलिस ने एक स्कॉरपियो में शराब जब्त किया था, उसे भी थाने से छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola