मनरेगा में लूट आंदोलन की धमकी

Published at :02 Oct 2013 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में लूट आंदोलन की धमकी

देवघर: झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के प्रधान महासचिव संजय मंडल ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिले में मनरेगा योजना लूट खसोट का माध्यम बन गया है. इस योजना का लाभ मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है. बिचौलिये श्रमिकों की कमाई पर फल फूल रहे हैं. श्री मंडल ने […]

विज्ञापन

देवघर: झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के प्रधान महासचिव संजय मंडल ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जिले में मनरेगा योजना लूट खसोट का माध्यम बन गया है. इस योजना का लाभ मनरेगा श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है. बिचौलिये श्रमिकों की कमाई पर फल फूल रहे हैं.

श्री मंडल ने कहा कि देवघर जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा योजना से बन रहे कूप का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. इसकी सही जांच की जरूरत है. उन्होंने कहा कि रांची में ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के मनरेगा में अव्वल कार्य दर्शाया गया है जो हकीकत से परे हैं. मजदूर संघ इसके विरुद्ध आंदोलन चलाने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola