नशे में युवकों का हंगामा हाथापाई, एक हिरासत में

Published at :02 Oct 2013 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में युवकों का हंगामा हाथापाई, एक हिरासत में

देवघर: नगर थाना के पीछे एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने मंगलवार रात को आधे दर्जन युवक हंगामा कर रहे थे. पुलिस के अनुसार सभी नशे में थे. उक्त प्रतिष्ठान में आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों को देख कर छींटाकशी भी कर रहे थे. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पाकर मौके पर एसडीपीओ अनिमेष नैथानी सहित […]

विज्ञापन

देवघर: नगर थाना के पीछे एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने मंगलवार रात को आधे दर्जन युवक हंगामा कर रहे थे. पुलिस के अनुसार सभी नशे में थे. उक्त प्रतिष्ठान में आने-जाने वाली महिलाओं व युवतियों को देख कर छींटाकशी भी कर रहे थे.

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पाकर मौके पर एसडीपीओ अनिमेष नैथानी सहित नगर थाना की गश्ती पुलिस पहुंची. पुलिस को आता देख सभी युवक खिसक गये. हालांकि एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि उक्त युवक जवान चंदन कुमार साह से उलझ गया था. हाथापाई भी कर बैठा. उसे मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा गया.

अस्पताल में ऑन डय़ूटी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि गिरीडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के ब्रजेश कुमार राय का मेडिकल जांच कराया गया है. वहीं एक पुलिस जवान चंदन कुमार साह भी इलाज कराने पहुंचा था. उसे दांत, जबड़े व ओठ में दर्द की शिकायत थी. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. उधर ब्रजेश खुद को निदरेष बता रहा है. थाने में वह चिल्ला-चिल्ला कर अपने को निदरेष बता रहा था. उसका कहना था कि झंझट में वह नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola