मामलों के निबटारे का सशक्त माध्यम है लोक अदालत : डीजे

देवघर: सौहार्दपूर्ण माहौल में मुकदमा का निबटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है. बढ़ते मुकदमों से निजात पाने के लिए सुलह ही सबसे अच्छा कार्य है. मुकदमों के निबटारे का सरल मार्ग है लोक अदालत. इसका लाभ लें और समाज में शांति कायम रखें. उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव […]
देवघर: सौहार्दपूर्ण माहौल में मुकदमा का निबटारा लोक अदालत के माध्यम से किया जाता है. बढ़ते मुकदमों से निजात पाने के लिए सुलह ही सबसे अच्छा कार्य है. मुकदमों के निबटारे का सरल मार्ग है लोक अदालत. इसका लाभ लें और समाज में शांति कायम रखें.
उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने डीजे प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरे देश में एक ही तिथि को किया गया है. निर्धारित तिथि को 15 लाख मुकदमे निबटाने का लक्ष्य रखा गया है. देवघर में भी दस हजार मुकदमों को चिह्न्ति किया गया है जिसमें सुलह की संभावना तलाशी जा रही है. डीजे ने कहा कि इसमें मुकदमों के अलावा प्री लिटीगेशन के वाद भी शामिल होंगे.
मुकदमों में सुलह के लिए तीन अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक सुनवाई के लिए बेंचों का गठन किया गया है. इसमें क्लेम, माप तौल, एनआइ एक्ट, वन विभाग, इंश्योरेंस कंपनी, विद्युत, बीएसएनएल,सर्टिफिकेट आदि के मुकदमे शामिल हैं. इस अवसर पर डालसा के सचिव ध्रुव चंद मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










