खुद आग लगाया था बेटे ने

देवघर: झुलसने के बाद मौत हुए लीलाबरन गांव निवासी प्रमोद यादव की मां ज्ञानेश्वरी देवी ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटे ने खुद आग लगायी थी. पुत्र की मौत के पीछे किसी का दोष नहीं है. यह बयान ज्ञानेश्वरी देवी ने रविवार को अस्पताल पुलिस केंद्र में एसडीपीओ अनिमेष नैथानी व मोहनपुर थाना […]
देवघर: झुलसने के बाद मौत हुए लीलाबरन गांव निवासी प्रमोद यादव की मां ज्ञानेश्वरी देवी ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटे ने खुद आग लगायी थी. पुत्र की मौत के पीछे किसी का दोष नहीं है.
यह बयान ज्ञानेश्वरी देवी ने रविवार को अस्पताल पुलिस केंद्र में एसडीपीओ अनिमेष नैथानी व मोहनपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा को दी है. मृतक की मां ने कहा पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था. बीच-बीच में घर से बिना कुछ बताये निकल जाता था. घटना के दिन वह चचेरे भाई से शादी का हिसाब मांग रहा था.
इसी में दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और उसने खुद को आग लगा लिया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर पड़ताल कर रही है. एसडीपीओ ने कहा मृतक की मां ने जो बयान दिया, इसकी सत्यता की जांच की जायेगी. इसके बाद कोई निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










