झारखंड में शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर संगोष्ठी दो को

देवघर: दो अक्तूबर को कल्याण हाई स्कूल चुल्हिया में माध्यमिक शिक्षक संघ देवघर का वार्षिक अधिवेशन सह शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसी दिन सांगठनिक चुनाव भी कराया जायेगा. संगोष्ठी का विषय-झारखंड में शिक्षा की वर्तमान स्थिति- है. इस संगोष्ठी का उदघाटन स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन […]
देवघर: दो अक्तूबर को कल्याण हाई स्कूल चुल्हिया में माध्यमिक शिक्षक संघ देवघर का वार्षिक अधिवेशन सह शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसी दिन सांगठनिक चुनाव भी कराया जायेगा.
संगोष्ठी का विषय-झारखंड में शिक्षा की वर्तमान स्थिति- है. इस संगोष्ठी का उदघाटन स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान होंगे. मौके पर जिप चेयरमैन किरण कुमारी, डिप्टी चेयरमैन परिमल कुमार सिंह, संगठन मंत्री गंगा प्रसाद यादव, डीइओ अखिलेश कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर स्पीकर व मंत्री को संघ की ओर से सम्मानित भी किया जायेगा.
वहीं एक सितंबर 2012 से 30 सितंबर 2013 के बीच रिटायर्ड हुए प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा. उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष काली चरण चौधरी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










