मधुपुर जिला बने तभी होगा विकास : प्रमुख

Published at :30 Sep 2013 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर जिला बने तभी होगा विकास : प्रमुख

मधुपुर: मधुपुर का चहुमुंखी विकास तभी संभव है जब इसे जिला बनाया जायेगा. इसके लिए काफी संघर्ष करने की जरूरत है. उक्त बातें प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह ने शहर के पंचमंदिर रोड स्थित झारखंड अध्ययन केंद्र में आयोजित मधुपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में कही. इसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ […]

विज्ञापन

मधुपुर: मधुपुर का चहुमुंखी विकास तभी संभव है जब इसे जिला बनाया जायेगा. इसके लिए काफी संघर्ष करने की जरूरत है. उक्त बातें प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह ने शहर के पंचमंदिर रोड स्थित झारखंड अध्ययन केंद्र में आयोजित मधुपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक में कही. इसकी अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम ने की.

इस अवसर पर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा कि आठ अक्तूबर को अनुमंडल कार्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम होगा. इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम स्मार पत्र भी सौंपा जायेगा. इसके अलावा समिति के सदस्य रांची पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कांग्रेस के नेता राजेंद्र सिंह से मिलेंगे.

मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि मधुपुर को जिला बनाना अत्यावश्यक है, जिला बनने से लोगों को रोजगार सहित कई तरह के लाभ भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक मधुपुर जिला नहीं बनेगा यह संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर अस्तानंद झा ने कहा कि आंदोलन में सभी की भागीदारी होना जरूरी है. इस अवसर पर वरीय पत्रकार भोला सर्राफ, जगदीश वर्मा, भवानी प्रसाद, धनंजय प्रसाद, राशिद खां, महेश मिश्र, श्रीकिशुन, पीएम जिलानी, अनूप कुमार, श्यामलाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola