एकजुट होकर लेना होगा अधिकार

Published at :29 Sep 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
एकजुट होकर लेना होगा अधिकार

देवघर : रघुराजन कमेटी की अनुशंसा पर केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को अति पिछड़ा राज्य की सूची में तो शामिल किया गया, लेकिन बिहार के मुकाबले झारखंड को अंक नहीं दिया गया. झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिये जाने के ज्वलंत मुद्दे पर शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में सुबह 11:30 बजे परिचर्चा आयोजित […]

विज्ञापन

देवघर : रघुराजन कमेटी की अनुशंसा पर केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को अति पिछड़ा राज्य की सूची में तो शामिल किया गया, लेकिन बिहार के मुकाबले झारखंड को अंक नहीं दिया गया.

झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिये जाने के ज्वलंत मुद्दे पर शनिवार को प्रभात खबर कार्यालय में सुबह 11:30 बजे परिचर्चा आयोजित की गयी. इसमें अलगअलग क्षेत्रों से कई गणमान्य लोग शामिल हुए. परिचर्चा में गरीबी, बेरोजगारी, ट्रैफिकिंग, खनिज संपदा आदिवासी बाहुल के आधार पर अविकसित राज्य झारखंड को विशेष राज्य का दरजा देने की मांग उठी.

परिचर्चा में सभी एक बात पर सहमत दिखे कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में विशेष राज्य का दरजा दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलन नहीं चलाया गया. सबों को मिलकर इस ज्वलंत मुद्दे को शहर से लेकर गांव तक ले जाने की जरूरत है. स्कूल, कॉलेज, नुक्कड़ गांव में परिचर्चा कर जागरुकता लानी होगी. इसमें युवाओं को आगे बढ़कर भागीदारी निभानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola