हटेगा नदी-नालों का अतिक्रमण

Published at :29 Sep 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
हटेगा नदी-नालों का अतिक्रमण

देवघर : एसडीओ कार्यालय में नदी नालों से अतिक्रमण हटाने व प्रदूषण मुक्त कराने को लेकर शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीओ जय ज्योति सामंता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से निर्देश प्राप्त हुआ कि नदी–नाले से अतिक्रमण हटा कर प्रदूषण मुक्त बनाया जाय. इस परिप्रेक्ष्य में अजय, डढ़वा नदी व […]

विज्ञापन

देवघर : एसडीओ कार्यालय में नदी नालों से अतिक्रमण हटाने प्रदूषण मुक्त कराने को लेकर शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसडीओ जय ज्योति सामंता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से निर्देश प्राप्त हुआ कि नदीनाले से अतिक्रमण हटा कर प्रदूषण मुक्त बनाया जाय.

इस परिप्रेक्ष्य में अजय, डढ़वा नदी यमुना जोरिया सहित अन्य नालों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. वहीं इन स्थलों को प्रदूषण मुक्त कर स्वच्छ बनाने का भी आदेश जारी किया. उन्होंने कहा इन जगहों पर अतिक्रमण हटा कर अनुपालन प्रतिवेदन सुप्रीम कोर्ट को भेजा जाना है. इसलिए इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जायेगा. बैठक में एसडीपीओ अनिमेष नैथानी सहित सभी बीडीओ, सीओ, दंडाधिकारी, इंस्पेक्टर थाना प्रभारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola