दो नामजद अब तक गिरफ्त में नहीं

देवघर: आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह व चालक सोनू शर्मा हत्याकांड में एक महीने बीत गया अब तक दो नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. कांड के मुख्य आरोपित संजय यादव समेत दो नामजद आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर हैं. दोनों के घर पर पुलिस ने इश्तेहार तो चिपकाया था. हालांकि इन दोनों […]
देवघर: आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह व चालक सोनू शर्मा हत्याकांड में एक महीने बीत गया अब तक दो नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. कांड के मुख्य आरोपित संजय यादव समेत दो नामजद आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर हैं.
दोनों के घर पर पुलिस ने इश्तेहार तो चिपकाया था. हालांकि इन दोनों के खिलाफ पुलिस अब तक कुर्की वारंट भी नहीं ले सकी है. इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री के सामने एसपी ने एक सप्ताह में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया था.
मीडिया में जारी विडियो क्लिप व परिजनों द्वारा एसपी को उपलब्ध करायी सीडी को अनुसंधान का पार्ट बनाया गया कि नहीं, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं है. परिजनों के अनुसार अब तक दोनों मृतकों के मोबाइल का सीडीआर भी पुलिस द्वारा नहीं निकाला जा सका है. परिजनों ने यह भी कहा कि किस परिस्थिति में रेल क्रॉसिंग बंद था. यह भी पुलिस ने पता नहीं किया है. दोनों के परिजनों में दहशत है. पुलिस उनलोगों को सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं करा सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










