‘खासिनो’ सिरप के वितरण पर लगी रोक

Published at :28 Sep 2013 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
‘खासिनो’ सिरप के वितरण पर लगी रोक

देवघर: सदर अस्पताल में आपूर्ति की गयी खासिनो सिरप के वितरण पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही डीआइ से जांच के लिए भी आदेश दिया गया है. इस संबंध में एसीएमओ सह प्रभारी सीएस डा दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि लोगों के द्वारा खासिनो सिरप की शिकायत मिली है. दवा की गुणवत्ता […]

विज्ञापन

देवघर: सदर अस्पताल में आपूर्ति की गयी खासिनो सिरप के वितरण पर रोक लगा दी गयी है. साथ ही डीआइ से जांच के लिए भी आदेश दिया गया है. इस संबंध में एसीएमओ सह प्रभारी सीएस डा दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि लोगों के द्वारा खासिनो सिरप की शिकायत मिली है.

दवा की गुणवत्ता जांच होने तक इसके वितरण पर रोक लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही दवा के बारे में कुछ बता पायेंगे. सिरप कोलकाता स्थित कंपनी का है. सीएस अभी छुट्टी पर हैं ऐसे में दवा का कब और कितना ऑर्डर दिया गया है. ये बताना मुश्किल है. उनके आने के बाद ही दवा के बारे में कुछ बताया जा सकता है. बताया जाता है कि अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में लगभग 40 काटरून खासिनो सिरप रखा गया है.

इससे पूर्व की भी कई दवाओं की हो रही जांच
इससे पूर्व भी कई दवा की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर डीआइ जांच के लिए लैब भेजा है. इसमें नियोफैक्स, ऑक्सीटॉक्सीन व अन्य कई दवा जांच के लिए भेजी गयी है. इसमें ऑक्सीटॉक्सीन दवा पर केस भी दर्ज कराया गया है. बाकी कई दवा की जांच होकर नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola