कोलियरी में नौकरी की मांग पर बंद कराया काम

चितरा: नौकरी की मांग को लेकर तुलसीडाबर निवासी किंकर महतो व उनके परिवार के लोगों ने पिछले 36 घंटे से तुलसीडाबर पैच में खनन कार्य पर रोक लगा रखा है. इससे कोलियरी के विस्तार में बाधा पहुंच रही है। वहीं दूसरी कोलियरी प्रबंधन ने किंकर महतो सहित चार लोगों के विरुद्घ चितरा थाने में प्राथमिकी […]
चितरा: नौकरी की मांग को लेकर तुलसीडाबर निवासी किंकर महतो व उनके परिवार के लोगों ने पिछले 36 घंटे से तुलसीडाबर पैच में खनन कार्य पर रोक लगा रखा है. इससे कोलियरी के विस्तार में बाधा पहुंच रही है। वहीं दूसरी कोलियरी प्रबंधन ने किंकर महतो सहित चार लोगों के विरुद्घ चितरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
किंकर महतो ने प्रबंधन से अपने निलंबन को हटाने की मांग कर रहे हैं जबकि चिंता देवी अपनी नौकरी की मांग पर अड़ी हैं. समस्या बढ़ते देख प्रबंधन ने किंकर महतो व चिंता देवी से कई दौर की वार्ता की लेकिन कोयला उत्पादन का कार्य दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया. इसे लेकर कोलियरी के महाप्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि किंकर महतो को जमीन के बदले नौकरी दी गयी थी. नौकरी लेते वक्त उन्होंने प्रबंधन को आश्वस्त किया था कि परिवार के अन्य भागीदारों की भी सहमति दिलायेंगे. लेकिन ऐसा करने में महतो असफल रहे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने इसपर आपत्ति दर्ज करा दी.
उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्य नियम के विरुद्ध उसी जमीन के बदले नौकरी की मांग कर रहे हैं जो संभव नहीं है. इसे लेकर उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उनके खिलाफ जांच के लिए एक इंक्वायरी कमेटी भी गठित की गयी है. जल्द ही उक्त पैच में खनन कार्य चालू हो जाने का उन्होंने भरोसा दिलाया. श्री कुमार ने कहा कि नुकसान से बचने के लिए मशीनों को दूसरी जगह काम पर लगाया गया है ताकि कोलियरी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










