डीइओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कई पारा शिक्षक

Published at :27 Sep 2013 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कई पारा शिक्षक

देवघर: गुरुवार को डीइओ अखलेश्वर चौधरी ने घोरमारा, सोनारायठाढ़ी, रायकुंड में स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद डीइओ ने कहा कि घोरमारा हाइ स्कूल के शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिये गये हैं. वहीं ट्रेनिंग कॉलेज बंद मिला. काफी देर रुकने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा. उसके बाद सोनारायठाढ़ी मध्य विद्यालय में पारा […]

विज्ञापन

देवघर: गुरुवार को डीइओ अखलेश्वर चौधरी ने घोरमारा, सोनारायठाढ़ी, रायकुंड में स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद डीइओ ने कहा कि घोरमारा हाइ स्कूल के शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिये गये हैं.

वहीं ट्रेनिंग कॉलेज बंद मिला. काफी देर रुकने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा. उसके बाद सोनारायठाढ़ी मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक अनुपस्थित थे.

उसमें पांच पारा शिक्षक हाजिरी बना कर स्कूल से अनुपस्थित थे. वहीं दो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये. इन सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. उसके बाद ही विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी. साथ ही बीपीओ को मध्याह्न् भोजन के लिए कोषांग गठित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola