ऑन लाइन होगा खतियान व परचा

Published at :26 Sep 2013 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
ऑन लाइन होगा खतियान व परचा

देवघर: देवघर में भूमि घोटाला व अभिलेखागार चोरी कांड के बाद राजस्व विभाग देवघर अभिलेखागार की सुरक्षा के प्रति गंभीर हुई है. पूर्व में अभिलेखागार से जमीन के दस्तावेजों में हुई हेर-फेर के बाद अब अभिलेखागार के दस्तावेजों को पारदर्शी किये जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है. देवघर अभिलेखागार के सारे दस्तावेज को ऑन लाइन […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर में भूमि घोटाला व अभिलेखागार चोरी कांड के बाद राजस्व विभाग देवघर अभिलेखागार की सुरक्षा के प्रति गंभीर हुई है. पूर्व में अभिलेखागार से जमीन के दस्तावेजों में हुई हेर-फेर के बाद अब अभिलेखागार के दस्तावेजों को पारदर्शी किये जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है. देवघर अभिलेखागार के सारे दस्तावेज को ऑन लाइन किया जा रहा है.

अधिकारियों की कड़ी मॉनिटरिंग में अभिलेखागार में ही एक-एक दस्तावेज का कंप्यूटर में इंट्री किया जा रहा है. इसमें खतियान, परचा, म्यूटेशन फाइल, लगान रसीद, इंडेक्स-2, मिस केस फाइल समेत संबंधित सारे केस की फाइल को ऑन लाइन इंट्री किया जा रहा है. इंट्री का कार्य पूरा होते ही राजस्व विभाग सरकार से सहमति लेकर इसे ऑन लाइन कर देगी. इसके लिए विभाग वेबसाइट भी लांच करेगी.

एक क्लिक से लोग अपनी जमीन का दस्तावेज व पूर्वजों का खतियान देख पायेंगे. तीन माह पूर्व अभिलेखागार के दस्तावेज को पूर्ण रूप से संकलित व सुरक्षित रखने के लिए कंप्यूटर में इंट्री की जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola