नगर निगम कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

Published at :25 Sep 2013 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं

देवघर: देवघर नगर निगम के नियमित कर्मचारियों को तीन माह एवं दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. वेतन के अभाव में नियमित एवं दैनिक पारिश्रमिक कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. देवघर नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय सहित फिल्ड में […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर नगर निगम के नियमित कर्मचारियों को तीन माह एवं दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. वेतन के अभाव में नियमित एवं दैनिक पारिश्रमिक कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है.

देवघर नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय सहित फिल्ड में 170 से अधिक नियमित कर्मचारी एवं 200 से अधिक दैनिक पारिश्रमिक पर कर्मचारी कार्यरत हैं.

कर्मचारियों की मानें तो देवघर नगर निगम प्रतिमाह राजस्व के रूप में 30 लाख रुपये से अधिक की वसूली करता है. बावजूद इसके कर्मचारियों को वेतनादि के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola