सीएस डॉ अशोक कुमार हुए हाजिर

देवघर: सिविल सजर्न डॉ अशोक कुमार सशरीर सीजेएम वीणा मिश्र की अदालत में हाजिर हुए. साथ ही न्यायालय द्वारा जारी शॉ-कॉज का जवाब दिया गया. आदेश की अवहेलना करने से कोर्ट ने काफी नाराजगी जतायी. करीब आधा घंटा न्यायालय में वे खड़े रहे. मालूम हो कि चांदनी मर्डर केस में काराधीन अंजलि कुमारी की उम्र […]
देवघर: सिविल सजर्न डॉ अशोक कुमार सशरीर सीजेएम वीणा मिश्र की अदालत में हाजिर हुए. साथ ही न्यायालय द्वारा जारी शॉ-कॉज का जवाब दिया गया. आदेश की अवहेलना करने से कोर्ट ने काफी नाराजगी जतायी.
करीब आधा घंटा न्यायालय में वे खड़े रहे. मालूम हो कि चांदनी मर्डर केस में काराधीन अंजलि कुमारी की उम्र संबंधी रिपोर्ट की मांग कोर्ट द्वारा की गयी थी. इस आरोपित की ओर से जुवेनाइल होने का दावा किया गया था. न्यायालय में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद इस संबंध में मेडिकल बोर्ड गठित कर उम्र संबंधी प्रतिवेदन के लिए आदेश दिया गया था.
एक माह से भी अधिक बीत जाने के बाद भी सिविल सजर्न द्वारा किसी प्रकार का प्रतिवेदन नहीं दिया गया था. पश्चात कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और उक्त आदेश दिया. सोमवार को बंद लिफाफे में सिविल सजर्न डॉ कुमार ने अपना स्पष्टीकरण लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










