स्कूली वाहन पलटा, चार बच्चे घायल

Published at :24 Sep 2013 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली वाहन पलटा, चार बच्चे घायल

जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र व देवघर प्रखंड के कौआदह गांव में सोमवार को टाटा मैजिक वाहन नंबर- जेएच-15 डी/ 0564 पलटी खा गयी. इसमें स्कूली बच्चे सवार थे. ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वाहन के अंदर से निकाला गया. घटना में चार बच्चे को हाथ,सिर में चोट लगने से जख्मी हो गया. विद्यालय प्रबंधन […]

विज्ञापन

जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र व देवघर प्रखंड के कौआदह गांव में सोमवार को टाटा मैजिक वाहन नंबर- जेएच-15 डी/ 0564 पलटी खा गयी. इसमें स्कूली बच्चे सवार थे.

ग्रामीणों की मदद से बच्चों को वाहन के अंदर से निकाला गया. घटना में चार बच्चे को हाथ,सिर में चोट लगने से जख्मी हो गया. विद्यालय प्रबंधन एवं परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल-बल घटना स्थल पहुंचे व वाहन को कब्जे में किया. लेकिन चालक फरार हो गया.

ग्रामीणों ने बताया कि सरासनी गांव के परम विद्या मंदिर स्कूल के करीब दस बच्चे को चालक स्कूली वाहन में बैठाकर विद्यालय ले जा रहा था. इसी दौरान कौआदह गांव में चालक ने संतुलन खो दिया वाहन पलटी खा गयी. घटना में यूकेजी के छात्र इजमामूल, एलकेजी के छात्र पुरुषोत्तम राय, यूकेजी के नितेश टूडु व एलकेजी के छात्र अजीत कुमार घायल हो गया. पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola