बीएड कोर्स में दाखिला आज से

Published at :24 Sep 2013 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड कोर्स में दाखिला आज से

देवघर: बीएड कोर्स में दाखिले के लिए एएस कॉलेज देवघर ने मेधा सूची जारी कर दी है. प्रिंसिपल प्रो गौरव गांगोपाध्याय ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में 80 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. कुछ विभागों के आरक्षित सीटों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त नहीं होने […]

विज्ञापन

देवघर: बीएड कोर्स में दाखिले के लिए एएस कॉलेज देवघर ने मेधा सूची जारी कर दी है. प्रिंसिपल प्रो गौरव गांगोपाध्याय ने बताया कि प्रथम मेधा सूची में 80 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

कुछ विभागों के आरक्षित सीटों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त नहीं होने की वजह से सीटें खाली रह गयी है. मेधा सूची के आधार पर दाखिले की तिथि 24 सितंबर से पांच अक्तूबर तक निर्धारित किया गया है.

नये सत्र की कक्षाएं दुर्गापूजा के बाद प्रारंभ होगी. उन्होंने कहा कि रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किया जायेगा. बीएड मेधा सूची का प्रकाशन कॉलेज के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू एएस कॉलेज देवघर डॉट कॉम पर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola