बलसरा में फायरिंग, पहुंची पुलिस,बाल-बाल बचे लोग

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा गांव सोमवार को लगातार दूसरी बार चर्चा में रहा. बलसरा में सुबह सुरेशमणी द्वारी के घर फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी. सुरेशमणी ने पुलिस को बताया कि सुबह 10:30 बजे नुनदयाल यादव नामक व्यक्ति उनके घर में बच्ची के इलाज के लिए उधार पैसे मांगने आया था, […]
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा गांव सोमवार को लगातार दूसरी बार चर्चा में रहा. बलसरा में सुबह सुरेशमणी द्वारी के घर फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी. सुरेशमणी ने पुलिस को बताया कि सुबह 10:30 बजे नुनदयाल यादव नामक व्यक्ति उनके घर में बच्ची के इलाज के लिए उधार पैसे मांगने आया था, इस क्रम में द्वारी पैसा निकालने अंदर कमरे में घुसे थे. इस बीच चाहरदिवारी के बाहर से फायरिंग हुई, इसमें नुनदयाल बाल-बाल बच गया. सुरेशमणी के अनुसार आवाज सुनकर वह बाहर आया तो देखा कि उसके ट्रैक्टर का टायर फट गया है.
घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर थाने के एसआइ केपी राम आये व छानबीन शुरू की. पुलिस ने नुनदयाल से भी पूछताछ की. नुनदयाल वही पप्पू यादव का बड़ा भाई है जिसकी हत्या शनिवार की रात रस्सी से गला दबाकर कर दी गयी थी.
फायरिंग का तार इससे भी जोड़ा जा रहा है. बताया जाता है कि पप्पू के साथ-साथ नुनदयाल को भी भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी मिली थी. इस मामले में एसआइ केपी राम ने बताया कि फायरिंग की घटना संदेहास्पद है चूंकि टायर में कोई बारूद का गंध नहीं मिला व घटना स्थल से कोई खोखा भी बरामद नहीं हुआ. वैसे पुलिस पूरी तरह अनुसंधान करने के बाद इसमें कोई केस दर्ज करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










