जूनियर में सुप्रिया व सीनियर में सोनी प्रथम

Published at :23 Sep 2013 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
जूनियर में सुप्रिया व सीनियर में सोनी प्रथम

देवघर : डॉल्फिन डांस ग्रुप के तत्वावधान में डॉल्फिन बिंदिया चमकेगी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जूनियर व सीनियर दो वर्गो में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया. दोनों वर्गो से तीन–तीन प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया. इसके जूनियर वर्ग में सुप्रिया राज व सीनियर वर्ग में सोनी […]

विज्ञापन

देवघर : डॉल्फिन डांस ग्रुप के तत्वावधान में डॉल्फिन बिंदिया चमकेगी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जूनियर सीनियर दो वर्गो में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. दोनों वर्गो से तीनतीन प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया.

इसके जूनियर वर्ग में सुप्रिया राज सीनियर वर्ग में सोनी केसरी ने चित्र में सही जगह पर बिंदिया लगा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि जूनियर वर्ग में प्रीति सिंह द्वितीय शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सीनियर वर्ग में सोनी देवी ने द्वितीय रीता बनर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह वार्ड पार्षद मनीषा साह विभा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. विजयी सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया. रूपम दुबे डिवेश रहाणो उदघोषक की भूमिका में थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत केसरी, विपिन दुबे, आदर्श सिंह, जयशंकर सिंह, कुंदन कुमार, अकील, गुड्डा, कृष्टि, माही, पल्लवी, साक्षी, प्रियंका, स्नेहा, अनु भारती, आकांक्षा, अपूर्वा, माला, रानी, अंजली, प्रतिमा, सुभी जायसवाल, ममता, पिंकु, रीता, भारती, सरिता, सरोजनी, सुप्रिया, ममता केसरी, काजल आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola