करोड़ों की कल्याणकारी योजनाएं अटकी!

जिला परिषद नहीं ढूंढ पा रही अपनी जमीन देवघर : देवघर जिला परिषद के सपने तो बहुत हैं, लेकिन उन सपनों को धरातल पर उतारने में सफल नहीं हो पा रही है. जिला परिषद अपनी आय वृद्धि के लिए मॉर्केट कॉम्प्लेक्स, उत्सव भवन, मल्टी परपस हॉल निर्माण की योजना बनायी है. लेकिन इन भवनों के […]
जिला परिषद नहीं ढूंढ पा रही अपनी जमीन
देवघर : देवघर जिला परिषद के सपने तो बहुत हैं, लेकिन उन सपनों को धरातल पर उतारने में सफल नहीं हो पा रही है. जिला परिषद अपनी आय वृद्धि के लिए मॉर्केट कॉम्प्लेक्स, उत्सव भवन, मल्टी परपस हॉल निर्माण की योजना बनायी है. लेकिन इन भवनों के निर्माण के लिए जिप अपनी ही जमीन नहीं खोज पा रही है.
जिला परिषद सत्संग नगर में अपनी जमीन पर पीपीपी मॉडल पर मल्टी परपस हॉल, रोहिणी में मार्केट कॉम्प्लेक्स सह उत्सव भवन व तपोवन में दुकान बनायेगी. इसमें सत्संग नगर में 50 करोड़ की पीपीपी मॉडल का डीपीआर भी तैयार किया जा रहा है. जबकि रोहिणी में मार्केट कॉम्प्लेक्स का डीपीआर तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है.
तीन माह से जारी है कागजात की तलाशी
सत्संग में 50 करोड़ की पीपीपी मॉडल भवन के लिए जमीन के कागजात की तलाशी पिछले तीन माह से प्रशासन कर रही है. डीडीसी शशि रंजन प्रसाद सिंह ने इसके लिए सीआइ की मदद से कागजात तलाशी का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया था. मगर कागजात की तलाशी नहीं हो पायी है. इधर, तपोवन में सड़क किनारे स्थित जमीन का कागजात नहीं मिलने से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह जमीन जिला परिषद का है अथवा रोड डिवीजन का.
सारठ में हुआ जमीन अतिक्रमण !
सारठ में जिला परिषद का डाक बंगला परिसर स्थित जमीन का कागजात मिलने के बाद मार्केट कॉम्प्लेक्स तो तैयार हो गया, लेकिन एक अन्य जमीन गुम (!) है. जिप की आहुत बैठक में सदस्य सुरेंद्र रवानी ने सारठ–मधुपुर पुराना रोड के किनारे जिला परिषद की लगभग पांच एकड़ जमीन के अतिक्रमण की शिकायत की थी.
सारठ–मधुपुर पुराना रोड में जिप की जमीन चिह्न्ति कर उत्सव हॉल निर्माण करने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके भी कागजात खोजने में जिला परिषद विफल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










