प्रेम प्रसंग में गयी पंकज की जान

Published at :22 Sep 2013 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में गयी पंकज की जान

सोनाराठाढ़ी: पुलिस ने थाना क्षेत्र के असनबहियारी गांव निवासी पंकज हत्याकांड के पर्दाफाश का दावा किया है. ढाइ माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी. पंकज की हत्या में उसकी प्रेमिका के भाई समेत दो अन्य ने थाना प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी के समक्ष अपना जुर्म कबूला है. कैसे दिया अंजामप्रेमिका के भाई राजू राणा व […]

विज्ञापन

सोनाराठाढ़ी: पुलिस ने थाना क्षेत्र के असनबहियारी गांव निवासी पंकज हत्याकांड के पर्दाफाश का दावा किया है. ढाइ माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी. पंकज की हत्या में उसकी प्रेमिका के भाई समेत दो अन्य ने थाना प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी के समक्ष अपना जुर्म कबूला है.

कैसे दिया अंजाम
प्रेमिका के भाई राजू राणा व साथी योगेंद्र राणा ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि पंकज व उसकी बहन के बीच लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो नागवार गुजरा. 29 जून की रात पंकज को बुला कर उसके सिर पर लकड़ी से वार कर दिया.

जिससे उसकी मौत हो गयी. शव छिपाने के लिए गांव के पास ही कुआं में फेंक दिया गया. एक जुलाई को मृतक के पिता केसरी राणा ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. तब से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. दोनों आरोपितों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. एक अन्य आरोपित निर्मल राणा पुलिस की पकड़ से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola