बोलेरो लूट कांड को लेकर वाहन मालिक मिले एसपी से

Published at :21 Sep 2013 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो लूट कांड को लेकर वाहन मालिक मिले एसपी से

देवघर: बोलेरो लूट कांड के सिलसिले में गाड़ी मालिक करनीबाग निवासी मुरारी सिंह शुक्रवार को एसपी प्रभात कुमार से मिलने पहुंचे. गाड़ी मालिक के साथ चालक संजय राय भी एसपी से मिलने गया था. चालक ने घटना के बारे में एसपी को बताया. एसपी ने मामले की जानकारी लेने के बाद तुरंत डीसीबी शाखा में […]

विज्ञापन

देवघर: बोलेरो लूट कांड के सिलसिले में गाड़ी मालिक करनीबाग निवासी मुरारी सिंह शुक्रवार को एसपी प्रभात कुमार से मिलने पहुंचे. गाड़ी मालिक के साथ चालक संजय राय भी एसपी से मिलने गया था.

चालक ने घटना के बारे में एसपी को बताया. एसपी ने मामले की जानकारी लेने के बाद तुरंत डीसीबी शाखा में घटना की रिपोर्टिग करायी.

वहीं घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश नगर थाना प्रभारी को दिया. इस बाबत एसपी श्री कुमार ने कहा कि घटना के बाद गिरिडीह के निमियाघाट व डुमरी थाने में चालक प्राथमिकी दर्ज कराने गया था. वहां मामला नहीं लिया गया. सूचना मिलने में थोड़ा विलंब हुआ है. बावजूद मामले की छानबीन का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola