युवक की संदेहास्पद मौत

देवघर: नगर थानांतर्गत दुर्गाबाड़ी हरदलाकुंड निवासी 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने गुरुवार सुबह राय एंड कंपनी मोड़ स्थित होमियोपैथिक क्लिनिक के सामने से सुधीर कुमार सिंह की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई राजीव कुमार के बयान पर थाने में […]
देवघर: नगर थानांतर्गत दुर्गाबाड़ी हरदलाकुंड निवासी 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने गुरुवार सुबह राय एंड कंपनी मोड़ स्थित होमियोपैथिक क्लिनिक के सामने से सुधीर कुमार सिंह की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई राजीव कुमार के बयान पर थाने में यूडी कांड अंकित किया गया है. पुलिस के अनुसार राजीव ने बयान दिया है कि बुधवार शाम में सुधीर घर से निकला.
करीब 6.45 में उसने मोबाइल पर कॉल किया. किंतु आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहा था. पुन: उसके मोबाइल पर रिंग हुआ परंतु कॉल रिसीव नहीं किया. बाद में मोबाइल का स्वीच ऑफ बताने लगा. उसे शराब पीने की आदत थी.
रात में कचहरी रोड, पुरनदाहा व सरकारी बस स्टैंड के आसपास खोजबीन भी किया गया. बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली. सुबह राय एंड कंपनी के समीप एक लाश होने की सूचना पर वहां गया तो देखा कि सीढ़ी पर सुधीर पड़ा है. भाई ने पुलिस को बयान में कहा है कि प्रथम दृष्टया लगता है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण ही उसकी मौत हुई होगी. अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया. उधर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










