ट्रेन से कटी लाश गायब

Published at :19 Sep 2013 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटी लाश गायब

जसीडीह: जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह और तुलसीटाड़ के बीच पोल संख्या-325/28-26 के समीप रेल मंगलवार को पटरी पर एक व्यक्ति की कटी लाश के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 13288 डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने जसीडीह स्टेशन […]

विज्ञापन

जसीडीह: जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसीडीह और तुलसीटाड़ के बीच पोल संख्या-325/28-26 के समीप रेल मंगलवार को पटरी पर एक व्यक्ति की कटी लाश के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 13288 डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने जसीडीह स्टेशन के सहायक प्रबंधक को जसीडीह और तुलसीटांड़ के बीच एक व्यक्ति की कटी लाश होने की सूचना दी. सूचना पाकर सहायक स्टेशन प्रबंधक ने जीआरपी को मेमो के माध्यम से रेल पटरी पर कटी लाश होने की जानकारी. जीआरपी कर्मी ने मंगलवार की रात 2.30 बजे मेमो को प्राप्त भी कर लिया. सुबह होने के बाद जीआरपी कर्मी घटना स्थल पर पहुंच लाश की तलाश की. लेकिन लाश नहीं मिली.
जीआरपी पदाधिकारी ने कहा कि मेमो में दिये गये स्थान सहित आस-पास में काफी खोज-बीन करने के बाद भी लाश नहीं मिली. आश्चर्य की बात यह है कि रात करीब डेढ़ बजे तक लाश पटरी पर पड़ी थी और सुबह होते ही अचानक गायब हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola