ePaper

देवघर जिले के 193 स्कूलों में आइसीटी लैब के साथ होंगे स्मार्ट क्लास रूम

Updated at : 03 Mar 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर जिले के 193 स्कूलों में आइसीटी लैब के साथ होंगे स्मार्ट क्लास रूम

चयनित स्कूलों के शिक्षकों व प्रभारी के साथ बैठक कर योजना के तहत किये जाने वाले कार्यों की जानकारी के लिए विस्तृत रूप से उन्मुखीकरण किया जायेगा.

विज्ञापन

देवघर : समग्र शिक्षा के तहत वित्तीय वर्ष 23-24 में जिले के 178 स्कूलों में आइसीटी लैब स्थापित करने के साथ स्मार्ट क्लास रूम बनाया जायेगा. 15 अपग्रेड मिडिल स्कूलों में सिर्फ स्मार्ट क्लास रूम बनाया जायेगा. पैनल वेस्ट स्मार्ट क्लास में टच स्क्रीन से छात्रों को पढ़ाई की सुविधा प्रदान की जायेगी. वहीं आइसीटी लैब वेस्ट स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर वेस्ट व्हाइट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई सुनिश्चित की जायेगी. आइसीटी लैब सहित स्मार्ट क्लास रूम अगले तीन से चार माह में फंक्शनल हो जायेगा. आइसीटी लैब इंस्टॉलेशन का काम शुरू हो गया है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना पदाधिकारी द्वारा पत्र जारी कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. जिले के आइसीटी योजना प्रभारी योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण में सहयोग के साथ समन्वय के लिए जवाबदेह होंगे. चयनित स्कूलों के शिक्षकों व प्रभारी के साथ बैठक कर योजना के तहत किये जाने वाले कार्यों की जानकारी के लिए विस्तृत रूप से उन्मुखीकरण किया जायेगा.

यहां बनेंगे स्मार्ट क्लास रूमग्वालबदिया अपग्रेड मध्य विद्यालय, बदलाडीह अपग्रेड मध्य विद्यालय, राकूडीह अपग्रेड मध्य विद्यालय, बंदगढ़ी अपग्रेड मध्य विद्यालय, करणपुरा अपग्रेड मध्य विद्यालय, जात अपग्रेड मध्य विद्यालय, छातापाथर अपग्रेड मध्य विद्यालय, खरगडीहा अपग्रेड मध्य विद्यालय, बलजोर अपग्रेड मध्य विद्यालय, शिवनगर अपग्रेड मध्य विद्यालय, बिराजपुर अपग्रेड मध्य विद्यालय, बाराटांड़ अपग्रेड मध्य विद्यालय, दुमदुमी अपग्रेड मध्य विद्यालय, रांगामटिया अपग्रेड मध्य विद्यालय, कुशमाहा टू अपग्रेड मध्य विद्यालय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola