ग्रामीण बैंक चोरी कांड में साहिबगंज से अयूब रज्जाक व शाहजहां गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक सारवां शाखा से 24 अक्तूबर को 1175000 रुपये की हुई थी चोरी पूर्व में गोपाल सरकार को भी हिरासत में ली थी पुलिस ने देवघर : सारवां ग्रामीण बैंक में गैस कटर से सेफ काट कर अज्ञात चोरों ने 24 अक्तूबर को 1175000 रुपये की चोरी की थी. सीसीटीवी कैमरा एवं मोबाइल लोकेशन […]

विज्ञापन

ग्रामीण बैंक सारवां शाखा से 24 अक्तूबर को 1175000 रुपये की हुई थी चोरी

आपके शहर में

विज्ञापन
पूर्व में गोपाल सरकार को भी हिरासत में ली थी पुलिस ने
देवघर : सारवां ग्रामीण बैंक में गैस कटर से सेफ काट कर अज्ञात चोरों ने 24 अक्तूबर को 1175000 रुपये की चोरी की थी. सीसीटीवी कैमरा एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर देवघर पुलिस की टीम ने सोमवार रात राधानगर व राजमहल थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में साहिबगंज पुलिस की मदद से छापेमारी की.
इस दौरान छापेमारी टीम ने अयूब रज्जाक व शाहजहां को गिरफ्तार कर लाया. पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों में से एक गाड़ी मालिक है, जिस गाड़ी का उपयोग चोरी कांड में हुआ था. इसके पूर्व पिछले सप्ताह भी देवघर पुलिस की टीम ने साहेबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर गांव में छापेमारी कर गोपाल सरकार उर्फ गोपाल रिफु को गिरफ्तार किया था. सारवां पुलिस गोपाल को एक सप्ताह से हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है. अब तक देवघर पुलिस ने गोपाल को जेल नहीं भेजा है.
पूछताछ में गोपाल ने पुलिस को अपने गिरोह के आठ सदस्यों का नाम भी बताया है. उन सबों के बारे में सत्यापन किया जा रहा है. गोपाल के बताये अनुरूप ग्रामीण बैंक में सेंधमारी कर सेफ काटकर रुपया उड़ाने में उसके साथी रुपेश यादव, सनाउल शेख, शमीम शेख, शेर साह, नसीम शेख, सबीर शेख, जमील शेख व प्रताप यादव की सहभागिता रही है. गोपाल को जब देवघर पुलिस गिरफ्तार करने गयी थी, उस वक्त दो आरोपित पुलिस टीम को चकमा देकर मौके पर से भाग निकला था. छापेमारी टीम सारवां इंस्पेक्टर क्रिस्टोफर टोप्पो के नेतृत्व में साहिबगंज गयी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola