एसबीआइ का फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 1:29 AM
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा, सनबदिया डुमरिया व बांक के साइबर ठग इन दिनों एसबीआइ का नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले वाले ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं. साइबर ठग एसबीआइ के ग्राहकों को एसबीआइ का लिंक मैसेज के जरिये भेजकर बैंक का सारा डिटेल लेकर खाते से पैसा उड़ा रहा है. […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा, सनबदिया डुमरिया व बांक के साइबर ठग इन दिनों एसबीआइ का नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले वाले ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं. साइबर ठग एसबीआइ के ग्राहकों को एसबीआइ का लिंक मैसेज के जरिये भेजकर बैंक का सारा डिटेल लेकर खाते से पैसा उड़ा रहा है.
साइबर ठगों द्वारा ग्राहकों को लिंक भेजने के बाद ग्राहक इसे बैंक का मैसेज समझकर जैसे ही इस लिंक को ओपेन करते हैं तो ग्राहक का आधार नंबर व बैंक खाता नंबर डिटेल साइबर ठग के पास पहुंच जाता है. डिटेल प्राप्त होते ही 15 सैकेंड के अंदर खाते से एक लाख रुपये तक की निकासी हो जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










