कमरुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनवर अंसारी समेत चार हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनपुर : मोहनपुर पुलिस ने व्यवसायी कमरूद्दीन की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित मनवर अंसारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपित लारनी राय, अब्दुल अंसारी, नवीद अंसारी घोंघा मोड़ के पास बस पकड़कर भागने की फिराक में थे. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने जाल बिछाया. सादे […]

विज्ञापन

मोहनपुर : मोहनपुर पुलिस ने व्यवसायी कमरूद्दीन की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित मनवर अंसारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपित लारनी राय, अब्दुल अंसारी, नवीद अंसारी घोंघा मोड़ के पास बस पकड़कर भागने की फिराक में थे. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने जाल बिछाया. सादे लिबास में पुलिस कर्मियों ने नाटकीय ढंग से चारों को धर दबोचा.

विज्ञापन

थाने में सभी से हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की गयी है. 12 दिन पहले आमगाछी गांव में कमरूद्दीन अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुत्र ताहिर अंसारी ने गांव के ही मनवर अंसारी, लारनी राय, अब्दुल अंसारी, नवीद अंसारी, अनवर अंसारी, सनवर अंसारी, अकबर अंसारी, इदरिश अंसारी, सराफत अंसारी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था. छापेमारी टीम में आइओ एसआइ राजेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, सचितानंद सिंह, हरिशचंद्र हेंब्रम,रवि कुमार मिश्रा, रुसीलाल हेंब्रम, पवन कुमार यादव, राशि बोयपाई थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola