मटका-लॉटरी के खिलाफ छापेमारी, एक गिरफ्तार

7880 रुपये नगद सहित नंबर लिखा चार्ट, दो डायरी व मोबाइल बरामद देवघर :गणेश मार्केट के समीप परीक्ष्यमान एसआइ राजीव कुमार सिंह व एएसआइ रामानुज सिंह नगर थाना गश्ती दल के साथ अवैध-मटका लॉटरी के खिलाफ सोमवार को छापेमारी करने पहुंचे. पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भागने लगे. एक व्यक्ति को खदेड़कर छापेमारी दल […]
7880 रुपये नगद सहित नंबर लिखा चार्ट, दो डायरी व मोबाइल बरामद
देवघर :गणेश मार्केट के समीप परीक्ष्यमान एसआइ राजीव कुमार सिंह व एएसआइ रामानुज सिंह नगर थाना गश्ती दल के साथ अवैध-मटका लॉटरी के खिलाफ सोमवार को छापेमारी करने पहुंचे. पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भागने लगे. एक व्यक्ति को खदेड़कर छापेमारी दल ने पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुशील कुमार पचेरीवाला बताया, जो गणेश मार्केट के समीप आराम लॉज का रहने वाला है.
तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से कागज पर बनाया गेसिंग मटका का चार्ट सहित दो छोटा डायरी, नकद 7880 रुपया व एक मोबाइल बरामद किया. पूछताछ में उसने बताया कि श्रवण कुमार व मूसा के साथ वह चांदनी शृंगारी की देखरेख में यह खेल कराता है.
रोजाना शाम में तीनों चांदनी को हिसाब देता है. उसने यह भी बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर उसका साथी श्रवण व मूसा फरार हो गया. मामले को लेकर ट्रेनी एसआइ रवि की शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




