देवघर : प्लेन में 72 श्रद्धालुओं ने गाया भजन, वीडियो हो रहा वायरल

काठमांडू से विराट नगर की दूरी 55 मिनट में की पूरी देवघर : विश्व शांति की कामना को लेकर 13 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले देवघर के 72 श्रद्धालुओं के द्वारा गाया गया भजन इन दिनों सोशल साइट पर खूब ट्रेंड कर रहा है. 14 अक्तूबर को देवघर के ये सभी यात्री रवाना हुए. इस […]
काठमांडू से विराट नगर की दूरी 55 मिनट में की पूरी
देवघर : विश्व शांति की कामना को लेकर 13 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले देवघर के 72 श्रद्धालुओं के द्वारा गाया गया भजन इन दिनों सोशल साइट पर खूब ट्रेंड कर रहा है. 14 अक्तूबर को देवघर के ये सभी यात्री रवाना हुए. इस बीच काठमांडू से विराटनगर के बीच बुद्धा एयरबेस जहाज में 55 मिनट की यात्रा के दौरान उनके द्वारा गाये गये भजन के वीडियो को सोशल साइट पर जैसे ही अपलोड किया गया कि वह ट्रेंड करने लगा.
पप्पू फलाहारी के नेतृत्व में चल रहे दल की ओर से हवाई जहाज में भजन खूब लाइक व शेयर किये जा रहे हैं. सभी भक्त 26 को देवघर आयेंगे. पप्पू फलाहारी ने बताया कि वे लोग विश्व शांति के लिए निकले हैं. सोमवार को मां कामरूप कामाख्या की पूजा कर तारापीठ होते हुए देवघर के लिए रवाना होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










