महिलाओं की शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए जल्द चलाया जायेगा पिंक वीक अभियान

देवघर : विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर डीडीसी सह सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी शैलेंद्र कुमार लाल ने बैठक की. विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में डीडीसी ने सभी अफसरों को निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के कार्य के सफल संचालन के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाये. साथ ही प्रशिक्षण […]
देवघर : विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर डीडीसी सह सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी शैलेंद्र कुमार लाल ने बैठक की. विकास भवन के सभागार में आयोजित बैठक में डीडीसी ने सभी अफसरों को निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के कार्य के सफल संचालन के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाये. साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करें. वहीं स्वीप कोषांग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों का उपयोग करते हुए सघन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलायें. अधिक से अधिक महिला मतदाता मतदान में भाग लें, इसके लिए पिंक विक अभियान चलायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










