जलाकर विवाहिता की हत्या के आरोपित तीन को जेल

Updated at : 26 Sep 2019 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
जलाकर विवाहिता की हत्या के आरोपित तीन को जेल

देवघर : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के गढ़ी टोला की विवाहिता अनिता देवी की आग से झुलने से के बाद हुई मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में पति किशोर दास, ससुर सुभाष दास व सास […]

विज्ञापन

देवघर : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के गढ़ी टोला की विवाहिता अनिता देवी की आग से झुलने से के बाद हुई मौत मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में पति किशोर दास, ससुर सुभाष दास व सास सुमिया देवी शामिल हैं.

इस मामले में पुलिस ने तीनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया. जहां से जेल भेज दिये जाने की सूचना है. पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार, अनिता देवी की शादी तीन माह पूर्व किशोर दास से हुई थी. घटना को लेकर मृतका के पिता ने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर पिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola