ePaper

डॉक्टर से लाखों की ठगी के मामले में पहुंची पुलिस

Updated at : 18 Jul 2019 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर से लाखों की ठगी के मामले में पहुंची पुलिस

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में बुधवार को साइबर क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को साइबर अपराधी हाथ नहीं लगे. पुलिस घोरमारा में कैंप कर रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि एक डॉक्टर से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला छत्तीसगढ़ साइबर थाना में […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में बुधवार को साइबर क्राइम के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को साइबर अपराधी हाथ नहीं लगे. पुलिस घोरमारा में कैंप कर रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि एक डॉक्टर से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने का मामला छत्तीसगढ़ साइबर थाना में दर्ज है.

मामले की जांच पड़ताल में साइबर ठगी के अंजाम देने वाले जगह का लोकेशन घोरमारा है. वहीं ठगी करने में घोरमारा के शंकर मंडल नामक युवक का नाम आया है. साइबर थाना में इसका मामला दर्ज है. पुलिस साइबर ठगी के आरोपित शंकर मंडल समेत उनके गिरोह की तलाश में कैंप कर रही है. बता दें कि घोरमारा साइबर ठगों का गढ़ बन गया है. जहां कई युवा इस धंधे में शामिल होकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola