देवघर : यौन उत्पीड़न मामला, प्रदीप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए होगा एसआइटी का गठन देवघर : जेवीएम नेत्री से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी जेवीएम के पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी िकया गया. केस की आइओ इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने वारंट रिसिव कर लिया है. विधायक की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित करने की तैयारी […]
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए होगा एसआइटी का गठन
देवघर : जेवीएम नेत्री से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी जेवीएम के पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी िकया गया. केस की आइओ इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने वारंट रिसिव कर लिया है. विधायक की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित करने की तैयारी चल रही है. प्रदीप के खिलाफ आइओ ने शुक्रवार को सीजेएम गरिमा मिश्रा की अदालत में वारंट के लिए अर्जी दी थी.
कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई के बाद वारंट जारी करने का आदेश दिया. जानकारी के मुताबिक जेवीएम की एक महिला नेत्री ने विधायक प्रदीप यादव के विरुद्ध यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें विधायक के अलावा शिव सृष्टि पैलेस होटल के प्रबंधन व अन्य को भी आरोपी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










