देवघर : प्रदीप यादव के मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी

Updated:
विज्ञापन
देवघर : प्रदीप यादव के मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी

देवघर : महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपित पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद सेशन जज-1 मो नसीरूद्दीन की अदालत में आदेश सुरक्षित रख लिया गया है. बहस के दौरान लोक अभियोजक रंजीत सिंह ने विरोध किया. वहीं बचाव पक्ष की […]

विज्ञापन

देवघर : महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपित पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद सेशन जज-1 मो नसीरूद्दीन की अदालत में आदेश सुरक्षित रख लिया गया है. बहस के दौरान लोक अभियोजक रंजीत सिंह ने विरोध किया. वहीं बचाव पक्ष की तरफ से अधिवक्ता रामदेव यादव ने दलील पेश की.

दोनों पक्ष को सुनने के बाद सेशन जज-1 ने आदेश को सुरक्षित रखा. पहले से इस याचिका पर सुनवाई की तिथि 11 जून को निर्धारित थी व केस डायरी की मांग की गयी थी. कोर्ट के आदेश पर केस डायरी त्वरित गति से जमा कर दी गयी. न्यायालय में विस्तार से बहस सुनने के लिए अगली तिथि 17 जून को निर्धारित की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola