घर से ब्राउन सुगर बरामद सागर राउत गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देवघर : सूचना के आधार पर छापेमारी में सागर राउत पिता निरंजन राउत को गिरफ्तार किया गया. उसके घर पर तलाशी लेने के क्रम में ब्राउन सुगर बरामद हुआ है. इस संबंध में नगर थाना में केस दर्ज किया गया है. पीसीआर टू वाहन गश्ती दल में प्रतिनियुक्त फैयाज खान को 21 मई को संध्या […]

विज्ञापन

देवघर : सूचना के आधार पर छापेमारी में सागर राउत पिता निरंजन राउत को गिरफ्तार किया गया. उसके घर पर तलाशी लेने के क्रम में ब्राउन सुगर बरामद हुआ है. इस संबंध में नगर थाना में केस दर्ज किया गया है. पीसीआर टू वाहन गश्ती दल में प्रतिनियुक्त फैयाज खान को 21 मई को संध्या छह बजे गश्ती के क्रम में जलसार रोड में रात्रि करीब 10:30 बजे सूचना दी गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
जाकर देखा तो पता चला कि सागर राउत (पिता स्वर्गीय निरंजन राउत उर्फ बबुआ) जलसार रोड सरिता होटल गली, थाना नगर जिला देवघर के घर पर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ है. सागर राउत द्वारा ब्राउन सुगर बेचने, पीने व पिलाने का कार्य करने की जानकारी दी गयी. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सागर राउत के घर 21 मई को रात्रि लगभग 10:45 बजे घेराबंदी कर छापेमारी की गयी.
इसमें पुलिस बल को देखते ही एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. जबकि सागर राउत को पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. पुलिस जवान पंकज कुमार, रूपेश चौधरी के समक्ष घर की तलाशी करने पर एक टेबल पर प्लास्टिक के पॉलीथिन में कागज की 20 पुड़िया ब्राउन सुगर निकला. इसका वजन 20 ग्राम है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola