बाबा के आशीर्वाद से करूंगा देश का विकास

देवघर : मेरे दिल में संताली समाज, आदिवासियों के प्रति मान सम्मान है. लेकिन कांग्रेसियों ने सिर्फ आदिवासियों को वोट बैंक समझा है. जो विकास आपने 70 साल में नहीं देखा है, वह विकास आपको मोदी करके देगा. आप मुझे प्रधानमंत्री नहीं, अपना बना लीजिये. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट मैदान में […]
देवघर : मेरे दिल में संताली समाज, आदिवासियों के प्रति मान सम्मान है. लेकिन कांग्रेसियों ने सिर्फ आदिवासियों को वोट बैंक समझा है. जो विकास आपने 70 साल में नहीं देखा है, वह विकास आपको मोदी करके देगा. आप मुझे प्रधानमंत्री नहीं, अपना बना लीजिये. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि एक तरफ हम झारखंड के विकास के लिए समर्पित हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के लोग घुसपैठियों के साथ खड़े हैं. लेकिन भाजपा का स्पष्ट मत है कि हम देश में एक-एक घुसपैठिए की पहचान करेंगे. ये हमारे संसाधनों के साथ-साथ हमारी सुरक्षा के लिए भी बहुत बड़ा खतरा हैं. अटल जी ने आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाया.आदिवासियों के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय ही बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










