सड़क दुर्घटना में गोड्डा की महिला की मौत, छह लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप ग्लैमर बाइक को बचाने में तेज गति से आ रहे हाइवा ने श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो में धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गोड्डा जिले के पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडांड गांव निवासी अनसुइया देवी (70) की इलाज के दौरान […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के समीप ग्लैमर बाइक को बचाने में तेज गति से आ रहे हाइवा ने श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो में धक्का मार दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गोड्डा जिले के पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडांड गांव निवासी अनसुइया देवी (70) की इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गयी. वहीं इसी घटना में घायल हुए शशि देवी, बोआरीजोर निवासी कौशल यादव, देवांशु कुमार, शनि कुमार, हरिपुर बेड़ा निवासी चंपा देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. बताया गया कि स्कॉर्पियो पर सवार होकर सभी पूजा करने बासुकिनाथ जा रहे थे. उसी दौरान यह घटना हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola