छेड़खानी के आरोप में डीएसपी गये जेल
Updated at : 15 Apr 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत डीएसपी सुरेश पासवान को छात्रा से छेड़खानी के आरोप में रविवार को जेल भेज दिया गया है. शनिवार को डीएसपी पर पोक्सो एक्ट के तहत सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. रात में पूछताछ करने के बाद रविवार के दिन में उनके आवास से पुलिस ने […]
विज्ञापन
धनबाद : डीआइजी दुमका ऑफिस में कार्यरत डीएसपी सुरेश पासवान को छात्रा से छेड़खानी के आरोप में रविवार को जेल भेज दिया गया है. शनिवार को डीएसपी पर पोक्सो एक्ट के तहत सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. रात में पूछताछ करने के बाद रविवार के दिन में उनके आवास से पुलिस ने डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामले की जांच सिटी एसपी पीयूष पांडेय और डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार ने की. सिटी एसपी श्री पांडय ने बताया कि डीएसपी सुरेश पासवान पर लगे आरोप जांच में सही पाये गये हैं. इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
सरायढेला थाना में दिन भर रही गहमागहमी : डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद रविवार को दिन भर सरायढेला थाना में गहमागहमी रही. छात्रा और डीएसपी के परिजन भी दिनभर थाना में जमे रहे. शाम चार बजे डीएसपी सुरेश पासवान को जेल भेज दिया गया.
इधर, मामले में डीएसपी सुरेश पासवान ने कहा कि बच्ची को गलतफहमी हो गयी, इस कारण उसने छेड़खानी का आरोप लगा दिया.
सुरेश पासवान ने 24 फरवरी को दुमका डीआइजी कार्यालय में डीएसपी के पद पर प्रोन्नत होकर योगदान दिया. 1989 बैच के दारोगा सुरेश पासवान इससे पहले चतरा में आइआरबी में इंस्पेक्टर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




