दुमका के युवक की घोरमारा में तलाश

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में शनिवार को जामताड़ा पुलिस की छापेमारी हुई. जमाताड़ा पुलिस को एटीएम क्लोन बनाकर ठगी के मामले में दुमका के पंकज नामक युवक की तलाश है. पुलिस को पंकज समेत उसके घोरमारा व दुमका के कई साइबर ठगों के बारे में जानकारी हासिल हुई है. पंकज व […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव में शनिवार को जामताड़ा पुलिस की छापेमारी हुई. जमाताड़ा पुलिस को एटीएम क्लोन बनाकर ठगी के मामले में दुमका के पंकज नामक युवक की तलाश है. पुलिस को पंकज समेत उसके घोरमारा व दुमका के कई साइबर ठगों के बारे में जानकारी हासिल हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंकज व उसके साथियों की तलाश में मोहनाकुरा जंगल समेत एक लाइन होटल में छापेमारी की गयी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही पंकज अपनी सफेद स्कॉर्पियो से भाग निकला. पुलिस ने पंकज का स्कॉर्पियो को भी चिन्हित कर लिया है. पुलिस के अनुसार दुमका निवासी पंकज कई दिनों से घोरमारा में ही छुपकर अपने साथियों के साथ एटीएम क्लोन मशीन के जरिये एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी को अंजाम दे रहा था. पुलिस को उसके साथी गौतम की भी तलाश है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola