मधुपुर : एसबीआइ सीएसपी केंद्र संचालक से 1.20 लाख लूट का पुलिस को अब तक नहीं मिला सुराग

मधुपुर : थाना क्षेत्र के मछुआटांड पुलिया के निकट 27 दिसंबर को दिन दहाड़े एसबीआइ के चौंगाखर सीएसपी केंद्र संचालक सरफराज अंसारी से दिन दहाडे 1.20 लाख की लूट मामले का पटाक्षेप करने में पुलिस अब तक विफल रही है. इसके बाद ही पुलिस ने दावा किया था कि संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली […]
मधुपुर : थाना क्षेत्र के मछुआटांड पुलिया के निकट 27 दिसंबर को दिन दहाड़े एसबीआइ के चौंगाखर सीएसपी केंद्र संचालक सरफराज अंसारी से दिन दहाडे 1.20 लाख की लूट मामले का पटाक्षेप करने में पुलिस अब तक विफल रही है. इसके बाद ही पुलिस ने दावा किया था कि संदिग्ध अपराधियों की पहचान कर ली गयी है.
जल्द ही मामले का पटाक्षेप हो जायेगा. इस मामले में पुलिस ने सादे रंग का एक अपाची बाइक भी जब्त कर थाना में रखा है. लेकिन इसके बाद भी पुलिस को अब तक मामले में कोई अहम सुराग नहीं लगा है. बताते चले कि केंद्र संचालक मधुपुर एसबीआइ से पैसा की निकासी कर वापस चोंगाखर लौट रहे थे.
इसी क्रम में दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने से पिस्टल का भय दिखा कर नकदी, मोबाइल व पर्स लूट लिया था. उस दौरान भी सभी पांचों अपराधी मुंह में मफलर बांधे हुए थे. दोनों अपाची बाइक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










