सदर अस्पताल में फिर शुरू होगी फिजियोथेरेपी सेवा

देवघर : सदर अस्पताल में मरीजों को फिर से फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी. इसके लिए ओपीडी कमरे में फिजियोथेरेपी से संबंधित सामान लगा दिये गये हैं. जल्द ही यह सेवा सदर अस्पताल में बहाल की जायेगी. इसके लिए सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. मरीज सुबह नौ बजे से तीन बजे […]
देवघर : सदर अस्पताल में मरीजों को फिर से फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी. इसके लिए ओपीडी कमरे में फिजियोथेरेपी से संबंधित सामान लगा दिये गये हैं. जल्द ही यह सेवा सदर अस्पताल में बहाल की जायेगी. इसके लिए सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. मरीज सुबह नौ बजे से तीन बजे तक नि:शुल्क फिजियोथेरेपी सेवा का लाभ ले सकते हैं. फिजियोथेरेपिस्ट शशांक शेखर ने बताया कि कमरे में थेरेपी के लिए ट्रैक्शन टेबल, एसडब्लूडी, आइआरआर, सोल्डर वील समेत अन्य यंत्र लगाये गये हैं. जहां मरीजों को जोड़ो का दर्द, पोस्ट पैरालिसिस, सेरेब्रल पाल्सी, पोस्ट फैक्चर समेत अन्य प्रकार का इलाज थेरेपी से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सेवा उपलब्ध कराने के लिए कमरे में बिजली की वायरिंग की जायेगी. इसके बाद इसकी शुरुआत होगी. बताते चलें कि सदर अस्पताल में यह सेवा पूर्व में भी मरीजों को मिल रही थी, लेकिन फिजियोथेरेपिस्ट की कमी हो जाने के कारण यह सेवा बंद हो गयी थी. इसके बाद दोबारा यह सेवा बहाल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










