देवघर : भाकपा माले ने किया बंद का समर्थन, निकला जुलूस

Updated at : 09 Jan 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : भाकपा माले ने किया बंद का समर्थन, निकला जुलूस

देवघर : ट्रेड यूनियन के दो दिवसीय भारत बंद तथा नगर निगम के यूजर चार्ज के विरोध में बाजार बंद का समर्थन करते हुए भाकपा माले ने जुलूस निकाला. प्रखंड अध्यक्ष जयदेव सिंह के नेतृत्व में मोहनपुर हाट से कार्यकर्ताओं व रसोइया संघ के सदस्य जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इसके बाद विभिन्न मांगों के […]

विज्ञापन
देवघर : ट्रेड यूनियन के दो दिवसीय भारत बंद तथा नगर निगम के यूजर चार्ज के विरोध में बाजार बंद का समर्थन करते हुए भाकपा माले ने जुलूस निकाला. प्रखंड अध्यक्ष जयदेव सिंह के नेतृत्व में मोहनपुर हाट से कार्यकर्ताओं व रसोइया संघ के सदस्य जुलूस निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे.
इसके बाद विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि ठेकाकरण व निजीकरण बंद करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, रसोइया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सभी पारा कर्मियों को सरकारी कर्मी घोषित करने व वेतनमान लागू करने आदि मांगें शामिल है.
इस अवसर पर देवकी देवी, अशोक महतो, विजय शर्मा, शंभू तुरी, रंजीत यादव, विजय तुरी, सहदेव प्रसाद यादव, चिंता देवी, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola