कबीरपंथियों ने जमीन बचाने के लिए दिया धरना

देवघर: मोहनपुर अंचल कार्यालय के समीप दर्जनों कंबीर पंथियों घोरमारा मौजा में जमाबंदी नंबर 19 के दाग नंबर 207 की जमीन बचाने के लिए एकदिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से बीडीओ सह सीओ को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मांग रखी गयी कि दाग नंबर 207 की जमीन पर अवैध रूप से पुतुल देव्या […]
देवघर: मोहनपुर अंचल कार्यालय के समीप दर्जनों कंबीर पंथियों घोरमारा मौजा में जमाबंदी नंबर 19 के दाग नंबर 207 की जमीन बचाने के लिए एकदिवसीय धरना दिया.
धरना के माध्यम से बीडीओ सह सीओ को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मांग रखी गयी कि दाग नंबर 207 की जमीन पर अवैध रूप से पुतुल देव्या व गीता देव्या समेत अन्य लोगों द्वारा मकान बनाया जा रहा है.
जबकि उक्त जमीन खाता धारक के वंशज कौशल्या देवी ने 1965 में निबंधन कार्यालय देवघर से सदगुरु कबीर धर्मदास बंशावली के कबीर मठ (चितरपोका) के नाम से वसीयत किया था कि मेरे आने वाले वंशज अचल संपत्ति में किसी भी प्रकार का दावा-दखल नहीं करेंगे. लेकिन इन दिनों दावा किया जा रहा है. धरना के माध्यम से अविलंब विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने व एसपीटी एक्ट का पालन करने की मांग की है. धरने में चिंतामणि राय, मधुसूदन दास,परमहंस दास, गेनालाल दास समेत कई संत थे.
सीआइ ने सीओ को भेजी जांच रिपोर्ट
घोरमारा मौजा के इस जमीन के मामले में कबीरपंथियों द्वारा मोहनपुर थाना प्रभारी से शिकायत की गयी थी. इस मामले में थाना प्रभारी ने सीओ से जमीन की जांच रिपोर्ट मांगी थी. सीओ के निर्देश पर सीआइ अरुण कुमार दास ने 10 जून को सीओ जांच रिपोर्ट सौंप दी. जांच रिपोर्ट में लिखा है कि घोरमारा मौजा के जमाबंदी नंबर 19 के दाग नंबर 207 की जमीन खतियानी रैयत चौधरी दास राय वल्द गणोश दास राय के नाम से सर्वे खतियान में दर्ज है. जमीन पर मकान बनाने वाली पुतुल देवी व गीता देवी खतियानी रैयत का नतन पुतहु है. जबकि कबीरपंथ आश्रम का इस जमीन पर कोई दखल-कब्जा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




