दोषियों को चिह्न्ति कर हो कार्रवाई

Updated at : 14 Jun 2014 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
दोषियों को चिह्न्ति कर हो कार्रवाई

देवघर: सदर अस्पताल परिसर में नवजात की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा ऑन डयूटी चिकित्सक के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर झासा(एच) व आइएमए ने अलग-अलग स्थलों पर बैठक कर मामले की भर्त्सना की है. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. सरकारी चिकित्सकों के संघ (झासा) की आपात बैठक बुलायी […]

विज्ञापन

देवघर: सदर अस्पताल परिसर में नवजात की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा ऑन डयूटी चिकित्सक के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर झासा(एच) व आइएमए ने अलग-अलग स्थलों पर बैठक कर मामले की भर्त्सना की है.

साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. सरकारी चिकित्सकों के संघ (झासा) की आपात बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता सीएस डॉ दिवाकर कामत ने की. बैठक में चिकित्सकों ने उक्त मामले में गंभीरता से विचार करते हुए प्रशासन से निश्चित समय के अंदर चिकित्सक के साथ मारपीट करने वाले दोषियों को चिह्न्ति कर कार्रवाई करने की मांग की है. नहीं तो झासा ने उग्र आंदोलन करने की बात कही है. ज्ञात हो गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में नवजात की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ऑन डयूटी चिकित्सक डॉ जीपी बरनवाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया व मारपीट की थी.

इसके बाद चिकित्सक गोलबंद हो गये. आपात स्थिति में बैठक हुई, इसमें डीएस डॉ सोबान मुमरू, डॉ आरएन प्रसाद, डॉ डी तिवारी, डॉ जुगल चौधरी, डॉ सुधीर कुमार, डॉ जीपी बरनवाल, डॉ कुमार विजय, डॉ नवल किशोर, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ प्रभात रंजन, डॉ बीपी सिंह, डॉ एहसान उत्त तौहीद सहित दर्जनों की संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola